Loading...

Crime: धर्मपुर में वेंटिलेटर पर मोबाइल रखकर महिला का वीडियो बनाने का आरोप, पड़ोसी पर केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 41 Mins Ago • 1 Min Read

Crime: मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल फोन रखकर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में घटना चार सितंबर की दोपहर की बताई गई है।

धर्मपुर

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जन्माष्टमी की छुट्टी के कारण महिला उस दिन घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद दरवाजे पर टंगे कपड़े लेते समय उसकी नजर वेंटिलेटर पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। महिला का आरोप है कि फोन को इस तरह रखा गया था कि उससे बाथरूम के अंदर की गतिविधि रिकॉर्ड की जा सके।

शिकायत में महिला ने बताया कि मोबाइल दिखाई देने के बाद उसने तुरंत कपड़े पहने और बाथरूम से बाहर आई। इसी दौरान उसने पड़ोसी युवक को वेंटिलेटर से मोबाइल उठाकर वहां से जाते देखा। महिला ने उससे फोन के बारे में पूछा तो उसने कथित तौर पर कुछ भी नहीं करने की बात कही। महिला के मोबाइल मांगने पर युवक ने उसे फोन दे दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: