Loading...

Crime: नाहन में युवक की कार रोककर मारपीट का आरोप, तीन नामजद समेत 7-8 पर केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 59 Mins Ago • 1 Min Read

Crime: नाहन में कॉलेज से घर लौट रहे एक युवक की कार रोककर लोहे की रॉड, डंडों, मुक्कों, कड़े और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगा है। मारपीट में युवक को चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों सहित सात से आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नाहन

पुलिस के अनुसार वाल्मीकि बस्ती, नाहन निवासी अमन सोढी ने पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गत दिन दोपहर के समय कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसकी कार रोक ली, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवकों के समूह ने लोहे की रॉड, डंडों, मुक्कों, कड़े और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मावी उर्फ अंकित, भास्कर गुर्जर और हर्ष की पहचान की है। शिकायत में सात से आठ अन्य युवकों के भी मौके पर मौजूद होने की बात कही गई है। युवक ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Topics: