Loading...

Crime / राजगढ़ में किराना दुकान से अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 20 Jun 2026 • 1 Min Read

Crime : राजगढ़ में पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक किराना दुकान से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

राजगढ़

राजगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार 18 जून को राजगढ़ थाना की टीम गश्त पर थी। कडोली-दोची मार्ग से लेऊनाना क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धार गांव में एक व्यक्ति अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान पप्पी कुमार पुत्र मोहन सिंह के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी है और मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।

Related Topics: