Loading...

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर में बीबीए छात्रों का भव्य विदाई समारोह, वंशिका व कौशल शर्मा बने मिस- मिस्टर फेयरवेल

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

दौलतपुर चौक स्थित राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में बीबीए छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जूनियर छात्रों ने सीनियर्स को भावुक विदाई दी। समारोह में वंशिका और कौशल शर्मा को मिस और मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया।

ऊना

उप मंडल घनारी के अंतर्गत आने वाले राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बीबीए तृतीय वर्ष के छात्रों के सम्मान में रविवार को एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरपूर रहा, जिसमें जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीए विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० शिवानी ने की, जबकि बीबीए विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ० गौरव राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

विदाई समारोह के दौरान कौशल शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और वंशिका को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। वहीं, महेश वर्मा को मिस्टर पर्सनालिटी तथा मानसी जसवाल को मिस पर्सनालिटी चुना गया।कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण प्रबंधन बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने अत्यंत कुशलता और समर्पण के साथ किया। जिसकी सभी ने सराहना की।मुख्य अतिथि डॉ० गौरव राणा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए, आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया।

इस अवसर पर डॉ० शिवानी, प्रो० हितेश कुमार रतन, प्रो० पूनम, डॉ० गुलशन ठाकुर, प्रो० राज कुमार सहित अन्य विद्यालय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सीनियर्स के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करते हुए सभी ने भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी l