Loading...

धर्मशाला में रक्तदान शिविर, 30 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

धर्मशाला में जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा और पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रेडक्रॉस कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

धर्मशाला

पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल कार्यालय धर्मशाला ने भगवान बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट, वीरता के सहयोग से शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ बैंक के सर्किल प्रमुख संजय धर ने किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान बैंक के उप सर्किल प्रमुख भरत ठाकुर सहित रेडक्रॉस सोसायटी तथा बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Topics: •