Loading...

ई-ऑटो रिक्शा परमिट के लिए 7 नवंबर तक आवेदन, बेरोजगार युवकों को मिलेगा अवसर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 33 Mins Ago • 1 Min Read

आरटीए धर्मशाला के अधीन आने वाले नौ उपमंडलों में ई-ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जाएंगे। ये परमिट स्वयं ऑटो रिक्शा चलाने के इच्छुक बेरोजगार युवकों को दिए जाएंगे। पात्र आवेदक 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

धर्मशाला

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जमवाल ने बताया कि परमिट प्रक्रिया में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धीरा, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर और धर्मशाला उपमंडल शामिल हैं। इन क्षेत्रों के लिए ई-ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा रहे हैं। इसका लाभ उन बेरोजगार युवकों को मिलेगा, जो स्वयं ऑटो रिक्शा चलाना चाहते हैं और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता

परमिट के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी और बेरोजगार होना चाहिए। उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति अपना आवेदन डाक या किसी अन्य माध्यम से भेजने के बजाय व्यक्तिगत रूप से आरटीए कार्यालय में जमा करवाएं। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम समयसीमा 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।

Related Topics: •