Shut Down / कंडाघाट में 25 अक्तूबर को बिजली कटौती, अलग-अलग समय पर प्रभावित होंगे ये इलाके
Shut Down / कंडाघाट विद्युत उपमंडल के अंतर्गत 25 अक्तूबर, रविवार को दो फीडरों पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। होटल क्लब महिंद्रा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी, जबकि छौशा फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
सोलन/कंडाघाट
रखरखाव और बिजली आपूर्ति से जुड़े कार्य के लिए लिया जाएगा शटडाउन
विद्युत मंडल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सामान्य रखरखाव और छौशा विद्युत अनुभाग के डेरा गांव में मैसर्स लक्सस रिजॉर्ट को बिजली आपूर्ति देने से संबंधित कार्य पूरा करने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके लिए 11 केवी क्लब महिंद्रा एक्सप्रेस और 11 केवी छौशा फीडर पर अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
होटल क्लब महिंद्रा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटौती
11 केवी क्लब महिंद्रा एक्सप्रेस फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है। इस दौरान होटल क्लब महिंद्रा की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
छौशा सहित आसपास के इलाकों में दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी बिजली
11 केवी छौशा फीडर पर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे छौशा, डोमेहर, कोट, कोठी, भारा, अंजी भरमाणा, कडौर, कून, गुराश, सुधारग, मलगा, ब्रोड, देहूं चौकी, सैंज, गोग, होटल डिवेंचर, होटल ज्यूरिख और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
खराब मौसम में बदल सकती है समय-सारणी
बिजली बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम या अन्य परिस्थितियों के कारण शटडाउन की निर्धारित तारीख और समय में बदलाव किया जा सकता है।