Badminton / ऊना में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 31 जुलाई से, तीन दिन तक दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम
Badminton : ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक राव बैडमिंटन अकादमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एसोसिएशन की बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सफल आयोजन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यह प्रतियोगिता जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 28 जुलाई तक हरदीप सिंह (लाल जी) की दुकान पर अपना प्रवेश शुल्क जमा करवा सकते हैं। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की, ताकि जिले में बैडमिंटन खेल को और बढ़ावा मिल सके।
खिलाड़ियों की सुविधाओं पर हुई चर्चा
बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए। अशोक ठाकुर ने कहा कि इस चैंपियनशिप से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। एसोसिएशन ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राव बैडमिंटन अकादमी उपलब्ध करवाने पर सुनील राव का आभार भी व्यक्त किया।
बैठक में डॉ. कोमल मलिक, टी.एल. वालिया, अनिल राजपूत, अशोक आंगरा, जगतार सिंह, हरिंदर सिंह, सुनील राव, पवन कपिला, संजीव शर्मा, एस.के. बंसल, सचिन राव, शुभम सांभर, अभिषेक कपिला, करण चौधरी, रजत कंग और मनोज कुमार उपस्थित रहे।