Loading...

Earthquake: 3 देशों में भूकंप के झटकों से सहमें लोग, यहाँ छह लोगों की मौत …

SAPNA THAKUR • 9 Nov 2022 • 1 Min Read

भारत-चीन और नेपाल में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल मापी गई। नेपाल में भूकंप के चलते घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। वहां पर एक के बाद एक तीन झटके आए। पहली बार 8 बजकर 52 मिनट पर, दूसरी बार 9 बजकर 41 मिनट पर और तीसरी बार 1 बजकर 57 मिनट पर आए झटके ने 2015 के हादसे की याद दिला दी।

भूकंप के तेज झटके की दहशत के चलते आधी रात घरों के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 90 किमी दूर नेपाल में था।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 6.27 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। हालांकि, भूकंप की वजह से भारत में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।