EKYC LAND / जमीन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
भू-मालिकों से स्वेच्छा से प्रक्रिया पूरी करने की अपील
EKYC LAND : एडीसी की अपील
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के सभी भू-मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी जमीन से संबंधित खातों को स्वेच्छा से आधार कार्ड के साथ लिंक करवाएं । यह प्रक्रिया भू-अधिकारों को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
पटवारी हल्का से संपर्क करें
भू-मालिक अपनी जमीन को आधार से लिंक करवाने के लिए संबंधित पटवारी हल्का से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर अवश्य साथ रखें, ताकि लिंकिंग प्रक्रिया में आवश्यक ओटीपी को आसानी से दर्ज किया जा सके।
पंजीकृत मोबाइल की आवश्यकता
एडीसी ने बताया कि जमीन को आधार से लिंक करते समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे प्रक्रिया को सरल और तेज़ी से पूरा किया जा सकेगा।