Loading...

Election / ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में 82.51 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया लोकतंत्र के पर्व में भाग

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 26 May 2026 • 1 Min Read

Election : ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पंचायत में कुल 82.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदान के बाद अब उम्मीदवारों और समर्थकों की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में पंचायत चुनावों को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पंचायत के सातों वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कुल 1835 मतदाताओं में से 1514 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे पंचायत में 82.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रशासन और चुनाव कर्मियों द्वारा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

पंचायत में प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि उप प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इसके अलावा बीडीसी सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए भी दो उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।उल्लेखनीय है कि चौकीमन्यार पंचायत में रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह जागरूक हैं। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने पंचायत चुनाव को उत्साहपूर्ण और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बना दिया है।

Related Topics: