Election / ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में तिलकराज साहनी ने लहराया जीत का परचम
Election : चौकीमन्यार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में तिलकराज साहनी ने शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान तिलकराज साहनी और जीवन कुमार शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जीत के बाद समर्थकों ने मिठाइयाँ बांटकर और नारे लगाकर खुशी मनाई।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए हुए रोचक मुकाबले में तिलकराज साहनी ने शानदार जीत दर्ज कर पंचायत की कमान अपने हाथ में ली। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें तिलकराज साहनी, जीवन कुमार शर्मा, मेहर चंद और कुलदीप कुमार शामिल थे।चुनाव में कुल 1505 मत पड़े। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही तिलकराज साहनी और जीवन कुमार शर्मा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः तिलकराज साहनी ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत हासिल की।
मतगणना के अनुसार तिलकराज साहनी को 845 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीवन कुमार शर्मा को 434 मत मिले। वहीं मेहर चंद को 154 मत तथा कुलदीप कुमार को 52 मत प्राप्त हुए।तिलकराज साहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीवन कुमार शर्मा को 185 मतों के अंतर से पराजित कर प्रधान पद पर विजय हासिल की। उनकी जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।
विजय के बाद तिलकराज साहनी ने पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और समर्थन मिला है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पंचायत के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।चौकीमन्यार पंचायत में तिलकराज साहनी की इस जीत को क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
