Loading...

पच्छाद में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 57 Mins Ago • 1 Min Read

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

राजगढ़

पच्छाद युवा कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” और “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा ‘वोट चोरी’ के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन में पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष राहुल कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुंडल, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील, मंडल प्रवक्ता किशन ठाकुर, गीता राम, मनीष, अंकित कश्यप, रक्षित सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Topics: • •