Loading...

Election Results: तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के आसार, एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में……

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना हो रही है। चारों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनती दिख रही है।

वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है। चुनावी नतीजों में साफ दिख रहा है कि मध्य प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार होगी। वहीं कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को गंवा दिया है। लेकिन उसने बीआरएस पार्टी से तेलंगाना को छीन लिया है।

2 बजे तक चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 112 सीटों पर और कांग्रेस 71 सीटों पर और बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 55 सीटों पर, कांग्रेस 32 सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे है। तेलंगाना में कांग्रेस 63 सीटों पर, बीआरएस 41 सीटों पर और भाजपा 8 सीटों पर आगे है।