Loading...

Employee / हिमाचल में डीए पांच फीसदी बढ़ाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

Employee / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। त्योहारी सीजन में हुई इन घोषणाओं का ऊना जिले के कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी 10 हजार रुपये देने के फैसले पर खुशी जताई है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ऊना के अध्यक्ष अशोक कुमार और महासचिव गगन जसवाल ने डीए में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा को कर्मचारी हित में बताया। उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की जरूरतों का ध्यान रखा है। दोनों पदाधिकारियों ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि त्योहारों से पहले की गई घोषणा से कर्मचारी वर्ग को राहत मिलेगी।

Employee / हिमाचल में डीए पांच फीसदी बढ़ाने और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा

शिक्षकों ने भी फैसले का किया स्वागत

ऊना में टीजीटी हिंदी के पद पर कार्यरत अंजना कुमारी, टीजीटी आर्ट्स जसवीर कौर और टीजीटी साइंस अनु जसवाल ने भी सरकार की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में डीए की बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगी। त्योहारों से पहले हुए इस निर्णय से कर्मचारी वर्ग में खुशी है। शिक्षकों ने कर्मचारी हित से जुड़े इन फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ऊना में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमराज ने कहा कि उनके वर्ग को 10 हजार रुपये देने की घोषणा खुशी और राहत की बात है। उन्होंने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़े हितों को प्राथमिकता देती रहेगी। ऊना के कर्मचारी वर्ग ने डीए बढ़ोतरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए घोषित राशि को त्योहारी सीजन में राहत देने वाला कदम बताया है।

Related Topics: •