FIR /बद्दी के ढाबे में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, पुलिस ने मालिक और कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज की
सोलन जिले के बद्दी में साईं रोड स्थित एक ढाबे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। वीडियो में ढाबे के कर्मचारी को रोटी बनाते समय आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ढाबा मालिक और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोलन
वीडियो वायरल और लोगों का आक्रोश
यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। एक स्थानीय व्यक्ति ने ढाबे का वीडियो बनाया, जिसमें कर्मचारी को तंदूर के पास रोटी पर थूकते हुए देखा गया। शुक्रवार सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
शिकायत और पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय निवासी राजेश जिंदल ने वीडियो देखने के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक मोहम्मद मुस्ताज और कर्मचारी मोहम्मद निजाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271 और 272 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद इलाके में गहमागहमी का माहौल है।