FIR / बाजार जाने के बाद महिला लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
आनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता महिला की तलाश शुरू की।
FIR / जिला कुल्लू के आनी में बाजार जाने के बाद एक महिला के वापस नहीं लौटने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला के पति ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर आनी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।
कुल्लू/आनी
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आनी में किराये के कमरे में रहता है। उसकी पत्नी दिन के समय बाजार जाने के लिए कमरे से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला। पति की शिकायत और जताई गई आशंका के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।