Loading...

FIR: मनाली में मंगेतर पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 40 Mins Ago • 1 Min Read

FIR: मनाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने मंगेतर पर नशे की हालत में मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है।

मनाली

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने मंगेतर के साथ रह रही थी। युवती का आरोप है कि उसका मंगेतर नशे की हालत में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। शिकायत मिलने के बाद मनाली पुलिस ने आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 115(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ मामले से संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Topics: