Loading...

FIR / पुरुवाला पुलिस ने सट्टे और अवैध शराब के दो मामले किए दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 50 Mins Ago • 1 Min Read

FIR / सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुरुवाला पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दड़ा-सट्टा और अवैध शराब से जुड़े मामले दर्ज किए। राजबन पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति से सट्टे की पर्ची और 1,110 रुपये नकद बरामद किए, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान चार लीटर अवैध शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में जांच जारी है।

सिरमौर/पांवटा साहिब

पुलिस के अनुसार, राजबन पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा लगाते हुए पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र, निवासी गांव एवं डाकघर मुगलवाला, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 1,110 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई है।

दूसरे मामले में पुरुवाला पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि रामचन्द्र पुत्र रनिया राम, निवासी गांव अम्बीवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चार लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

Related Topics: