Loading...

गिरीपार जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

PRIYANKA THAKUR • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

गिरीपार जनहित याचिका पर आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवाई निर्धारित की गई है। यह मामला प्रदेश के लाखों भूमिहीन लोगों के अधिकारों से जुड़ा हुआ है। सुनवाई के नतीजे का व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

शिमला

शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज गिरीपार मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई कोर्ट नंबर 1 में दोपहर 12:30 बजे निर्धारित की गई है।सीडब्ल्यूपीआईएल/8/2026 – गिरीपार बनाम राज्य शीर्षक से दायर इस याचिका को प्रदेश के लाखों भूमिहीन और वंचित लोगों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मामला माना जा रहा है।
याचिका में भूमिहीन वर्ग के जमीन, रोज़गार और जीवनयापन से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है, जिस पर आज न्यायालय में विस्तृत सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंसाल्वेस, कवल प्रीत, आर. एस. गुलाटी और अधिवक्ता अनिल कुमार मंगेट न्यायालय में पक्ष रखेंगे।मामले को लेकर संबंधित वर्ग और सामाजिक संगठनों में भी हलचल देखी जा रही है। सुनवाई के परिणाम पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।यह सुनवाई प्रदेश के भूमिहीन लोगों के लिए अहम मानी जा रही है, जिनकी नजरें आज होने वाली कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।