Loading...

गोंदपुर बनेहड़ा में श्री मद्भागवत कथा से पूर्व निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

गोंदपुर बनेहड़ा उप गांव में श्री मद्भागवत कथा से पूर्व 10 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बाबा डेरा अमलेहड़ तक जाएगी और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक उत्साह का माहौल रहेगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप-मंडल घनारी के अंतर्गत आने वाले उप-गांव गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में आयोजित होने जा रही श्री मद्भागवत कथा से पूर्व 10 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 3 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर बाबा डेरा अमलेेेैहड़ तक जाएगी, तथा वहां से वापस कथा स्थल पहुंचेगी।शोभायात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान के जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा में सुसज्जित झांकियां, धार्मिक ध्वज और भक्ति संगीत आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

समिति ने बताया कि 11 मई से 15 मई तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आचार्य श्री शशांक कृष्ण कौशल जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाएंगे। कथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा व कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।