Loading...

रामपुर में 232.93 करोड़ की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन, सड़कों पर बड़ा जोर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमि पूजन किए। शिंगला हेलीपैड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क निर्माण एवं उन्नयन से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई। इसके साथ ही पेयजल, सीवरेज, सिंचाई, स्वास्थ्य और पुल से संबंधित आधारभूत सुविधाओं को भी क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया।

शिमला/रामपुर

मुख्यमंत्री ने टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन से जुड़े दो बड़े कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें एक कार्य की लागत 35.93 करोड़ रुपये और दूसरे की लागत 54.87 करोड़ रुपये है। अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क के लिए 2.50 करोड़ रुपये तथा कोटला-कुन्नी सड़क के लिए 4.19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी भूमि पूजन किया गया।

कई संपर्क सड़कों के निर्माण और सुधार का काम शुरू

राजपुरा-दरशाल सड़क के लिए 6.07 करोड़, उरू से धार सड़क के लिए 3.60 करोड़, सवान-दोई सड़क के लिए 4.81 करोड़ और सेरी पुल-अणुराक्षी सड़क के लिए 9.99 करोड़ रुपये के कार्य शुरू किए गए। पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क पर 11.19 करोड़ और कूट-किन्फी सड़क पर 13.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पटैना-कैंची से दारन घाटी सड़क के लिए 6.85 करोड़ रुपये की परियोजना का भूमि पूजन हुआ।

मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू सड़क के लिए 7.91 करोड़ और गांव मोलगी की संपर्क सड़क के लिए 2.02 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गईं। रुंगचा-धारला सड़क पर 7.18 करोड़, दलोग-चाश्नी-मड़ोग सड़क पर चार करोड़ और ढाई-बरकेली सड़क पर 9.21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चड़ी से ढरण सड़क के लिए छह करोड़ और चकटी-थैली सड़क के लिए 5.75 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

चेबड़ी से नगालनी सड़क पर 4.71 करोड़, लाहरू से खरेला सड़क पर 8.24 करोड़ और एरली-मझेवटी सड़क पर 3.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क निर्माण एवं उन्नयन के लिए 45 लाख रुपये के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाना है।

पेयजल, सीवरेज और सिंचाई परियोजनाएं समर्पित

ग्राम पंचायत भड़ावली में गांवों के समूह के लिए 4.83 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया गया। रामपुर के वार्ड नंबर आठ डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये से तैयार सीवरेज प्रणाली भी जनता को समर्पित की गई। ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शलून तक 2.56 करोड़ रुपये की प्रवाह सिंचाई योजना का लोकार्पण हुआ। वार्ड नंबर नौ खानरी में एमजीएमएससी अस्पताल खनैरी को मौजूदा सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की कनेक्टिविटी भी शुरू की गई।

देलठ में पीएचसी भवन और गानवी खड्ड पर बैली ब्रिज

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बैली ब्रिज भी जनता को समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में सड़क परियोजनाओं के साथ स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सीवरेज और पुल जैसी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया गया।