इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह पदोन्नति के साथ हुए सेवानिवृत्त कानून व्यवस्था बनाए रखने में निभाई अहम जिम्मेदारी
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना में तीन दशक से अधिक समय तक हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह सोमवार को पदोन्नति के साथ सेवानिवृत्त हो गए। 37 बर्ष 5 महीने के सेवा के बाद पदोन्नति मिलने के साथ ही उन्होंने सम्मानपूर्वक पुलिस विभाग से विदाई ली।
ऊना
जिला ऊना में तीन दशक से अधिक समय तक हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह सोमवार को पदोन्नति के साथ सेवानिवृत्त हो गए। सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत गुरदीप सिंह को सेवानिवृत्ति से ठीक पहले इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। 37 बर्ष 5 महीने के सेवा के बाद पदोन्नति मिलने के साथ ही उन्होंने सम्मानपूर्वक पुलिस विभाग से विदाई ली। उनके सेवानिवृत्त होने पर जिला पुलिस मुख्यालय में भावुक माहौल के बीच विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जिस मे काँगड़ा, धर्मशाला, बिलासपुर, उन्होंने सिटी चौकी ऊना इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाया।
पुलिस विभाग में उनकी कार्यशैली को हमेशा अनुशासन, समर्पण और बेहतर नेतृत्व के लिए याद किया जाएगा। सहकर्मियों के बीच भी गुरदीप सिंह की पहचान एक सरल, मिलनसार और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में रही। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सूझबूझ और धैर्य के साथ कार्य किया।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने गुरदीप सिंह को सम्मानित किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए बेहतरीन सेवाएं दी हैं। उनके कार्यों और अनुभवों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गुरदीप सिंह ने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गुरदीप सिंह के साथ बिताए अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना की।