गुरुकुल विद्यालय राजगढ़ का दसवीं परिणाम शत-प्रतिशत, मीनाक्षी ने किया टॉप
राजगढ़ स्थित गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु दानी ने बताया कि कक्षा दसवीं में मीनाक्षी ने 500 में से 478 अंक (95.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
राजगढ़
राजगढ़ स्थित गुरुकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है।विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु दानी ने बताया कि कक्षा दसवीं में मीनाक्षी ने 500 में से 478 अंक (95.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सोनम ने 476 अंक (95.2 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान तथा साक्षी वर्मा ने 468 अंक (93.6 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में नवेशा ने 467 अंक (93.4 प्रतिशत) लेकर चौथा तथा कार्तिक ने 466 अंक (93.2 प्रतिशत) प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।प्रधानाचार्या ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। अंग्रेजी विषय में 31, हिंदी में 7, सामाजिक विज्ञान में 8 तथा विज्ञान विषय में 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं गणित विषय में 7 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है।
कुल परिणाम पर नजर डालें तो 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 19 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच तथा 5 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।विद्यालय के चेयरमैन सतीश ठाकुर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही ऐसे परिणाम संभव हो पाते हैं।