Loading...

हादसा / घुमारवीं की ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग, छह ट्रैक्टर जलकर राख

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा / बिलासपुर जिले के घुमारवीं में बल्लू के पास स्थित स्वराज माजदा ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से परिसर में खड़े छह ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

बिलासपुर/घुमारवीं

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर एजेंसी में अचानक लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। परिसर में खड़े ट्रैक्टर इसकी चपेट में आ गए और छह ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए। आग फैलने के बाद एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जाएगा। अग्निकांड की वजह और इससे हुए आर्थिक नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Topics: •