Loading...

ऊना में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और सुरक्षा की ली शपथ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

ऊना के उपायुक्त कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया गया। सहायक आयुक्त विनय मोदी ने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

ऊना/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की प्रतिज्ञा भी की। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय संकल्प दिवस देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।