Loading...

Accident / हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, चालक घायल, पुलिस जांच शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 47 Mins Ago • 1 Min Read

Himachalnow / सिरमौर

Accident : हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक घायल हुआ। थाना संगड़ाह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

संगड़ाह/सिरमौर

शाम को जामना के लिए निकली कार रात में हादसे का शिकार

श्री केदार सिंह पुत्र थुम्बड़ू राम, निवासी गांव व डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह, उम्र 32 वर्ष ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी ऑल्टो कार नंबर HP71A-7649 दिनांक 05-05-2026 की शाम उनके भतीजे विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह द्वारा घर जामना जाने के लिए ली गई थी। कार में गांव जामना के जगदीश भी सवार था।

हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर खाई में गिरी कार

रात करीब 3:30 बजे विरेन्द्र सिंह ने फोन पर सूचना दी कि हरिपुरधार से रोनहाट रोड पर शालना मोड़ के पास लगभग 1 किलोमीटर आगे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर केदार सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाई गई।

एक व्यक्ति की मौके पर मौत, चालक घायल

कार में चालक विरेन्द्र सिंह घायल अवस्था में मिला, जबकि साथ बैठे जगदीश पुत्र रामसा राम, निवासी गांव जामना, डाकघर बड़ोल, तहसील संगड़ाह, उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि हादसा चालक विरेन्द्र सिंह द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस संबंध में थाना संगड़ाह में धारा 281, 125A और 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Topics: