Loading...

हाटी समुदाय को बड़ी राहत, ST का दर्जा रहेगा बरकरार, हाईकोर्ट के फैसले पर CM सुक्खू ने दी बधाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 35 Mins Ago • 1 Min Read

सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को मिले अनुसूचित जनजाति (ST) के दर्जे को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से हाटी समुदाय को प्राप्त अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार रहेगा। उन्होंने पूरे समुदाय को बधाई देते हुए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

सिरमौर

हाटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाईकोर्ट का यह निर्णय हाटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। अनुसूचित जनजाति के दर्जे को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने से समुदाय को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी हाटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

केंद्र सरकार को भेजे थे आवश्यक स्पष्टीकरण, अमित शाह से भी हुई बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2023 में प्रदेश सरकार ने हाटी समुदाय से जुड़े आवश्यक स्पष्टीकरण भारत सरकार को भेजे थे। उन्होंने इस विषय को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी समय-समय पर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के संबंध में राज्य सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया।

हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से हुई मुलाकात को किया याद

सीएम सुक्खू ने जनवरी 2024 में हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिमला में हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उस दौरान हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित किए जाने पर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के फैसले पर समस्त हाटी समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Topics: • •