HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कई कॉलेज ऐसे हैं जहां पर शिक्षकों की कमी लगातार बनी हुई है। ऐसे में पढ़ाई पर तो असर पड़ता ही है साथ में छात्र अपना मनपसंद विषय भी नहीं चुन पाते हैं। जिस कॉलेजों में शिक्षकों की कमी चल रही है वहां पर पढ़ाई करने वालों के लिए गुड न्यूज है। अब शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी है।
उच्च शिक्षा विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में 248 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी हुआ है। ये भर्तियां लोक सेवा आयोग की ओर से अनुबंध आधार पर की गई है।
इस आदेश के अनुसार राज्य भर के कॉलेजों में 248 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है, जिसमें अर्थशास्त्र में 31, अंग्रेजी में 40, रसायन विज्ञान में 30, भूगोल में 9, भौतिकी में 33, इतिहास में 34 और समाजशास्त्र में 9 शामिल हैं। जुलाई के पहले हफ्ते से ही नियुक्ति के साथ स्टाफ भी पूरा हो जाएगा। वही, डिग्री कॉलेजों में खाली चल रहे प्रिंसिपल के पदों को भरने के लिए भी जुलाई के दूसरे हफ्ते में ही आदेश होने वाले हैं। करीब 75 पद प्रमोशन के जरिए भरे जा रहे हैं।

