Loading...

Himachal: अब निजी कंपनियों के अधीन नहीं रहेंगे सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षक

Ankita • 14 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जुलाई माह से कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन में 2000 रूपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती से संबंधित कोर्ट में लंबित मामले को भी जल्द निपटाने में मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 1326 कंप्यूटर शिक्षक अब निजी कंपनियों के अधीन नहीं रहेंगे। बता दें की पिछले कुछ दिनों से आउटसोर्स पर रखे गए कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय कटौती का मामला तूल पकड़ रहा था। कुछ कंपनियों के शिक्षकों के वेतन से 2,000 से 4,000 रुपए तक की कटौती कर दी।

मामला बढ़ने पर जब शिक्षकों ने कंपनियों का पता लगाया तो पता चला कि ऐसी कंपनियों को काम दिए गए, जिनका इस क्षेत्र में कोई अनुभव ही नहीं था। इसी कड़ी में मंगलवार को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। भारी संख्या में शिक्षक मंगलवार सुबह ओकओवर पहुंचे जोर शाम तक वहीं डटे रहे।

उनका मुख्य उद्देश्य ऐसी निजी कपनियों के खिलाफ आवाज उठाना था जिन्हें बिना किसी अनुभव के काम दे दिया गया है। ऐसी कंपनी को भी शामिल किया गया, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा सदन में भी गूंजा। ऐसी कंपनी के हवाले शिक्षकों को कर दिया।

शिक्षकों ने इस पुरे मामले की जांच करने की भी मांग की। वहीं मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा विभाग में शामिल करने की भी मांग की है।