Himachal: इस माह भी कट सकता है बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस शेयर
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को घाटे में पहुंचाने में सरकारी और निजी एजेंसियां जिम्मेदार, सीबीआई की 21.96 लाख रुपये की देनदारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस शेयर कट सकता है। बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक तय नहीं हुई है। इस बैठक में ओपीएस बहाली को मंजूरी देने के बाद ही इस बाबत अधिसूचना जारी होनी है। बीते माह भी पुरानी पेंशन बहाली के इंतजार में बैठे कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस का शेयर ही कटा है।
हालांकि इस शेयर को केंद्र सरकार के पास जमा नहीं करवाया गया है। बोर्ड ने अपने खाते में ही इस राशि को रखा है। पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी यूनियन ने ओपीएस बहाल नहीं हाेने तक एनपीएस का शेयर नहीं काटने की मांग उठाई है। यूनियन का आरोप है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल करने में प्रबंधन वर्ग आनाकानी कर रहा है।