Himachal: एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची….
HNN/ शिमला
प्रदेश लोक सेवा आयोग व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। 30 पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 17 अभ्यर्थियों को चयन हुआ है।
परीक्षा में पांच उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में चयनित घोषित किया गया है, जबकि 8 उम्मीदवार तहसीलदार का पद हासिल करने में सफल हुए है।
इसके अलावा जिला पंचायत अधिकारी के पद पर एक उम्मीदवार का चयन हुआ है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर दो उम्मीदवारों ने सफलता पाई है। ट्रेजरी ऑफिसर (टीओ) के पद पर एक उम्मीदवार का चयन हुआ है।
इन अभ्यर्थियों का हुआ चयन….
एचएएस के लिए प्रवीण कुमार, अंशु चंदेल, कार्तिकेय शर्मा,अभिषेक सिंह ठाकुर व बबिता धीमान का चयन हुआ है।
वहीं, शिवानी भारद्वाज, प्रियांजलि शर्मा, शिवाली ठाकुर, धीरज शर्मा, उमेश्वर राणा, निधि सकलानी, जितेंद्र सिंह और प्रिंस धीमान का चयन तहसीलदार पद पर हुआ है।
इसी तरह जिला पंचायत अधिकारी पद पर सचिन शर्मा चयनित हुए हैं। बीडीओ पद पर वैशाली शर्मा व आकृति ठाकुर का चयन हुआ है। अनूप शर्मा कोषागार अधिकारी बने हैं।
