Loading...

Himachal: कॉलेजों में प्रवेश की तिथि फिर बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकेंगे एडमिशन……

Ankita • 18 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल सरकार ने प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए तारीख बढ़ा दी है। 7 से 11 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश के कारण आई आपदा को देखते हुए छात्रों को यह राहत प्रदान की गई है। एडमिशन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जुलाई कर दी गई है। पहले लास्ट डेट 8 जुलाई थी। बाद में इसे 15 जुलाई किया गया और अब 22 जुलाई की गई है।

दरअसल, प्रदेश में अभी भी सैंकड़ो सड़कें बंद हैं। कई क्षेत्रों में संचार सेवाएं अभी भी बंद हैं। संभावना है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से छात्र एडमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए या फिर अपने फॉर्म जमा नहीं कर पाए। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने एडमिशन डेट बढ़ाने का निर्णय लिया। कनेक्टिविटी की वजह से कई बच्चे फीस जमा नहीं कर पाए।