Himachal: प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस और एक एचएएस अफसर का किया तबादला
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस और एक एचएएस अफसर को ट्रांसफर किया है। इस सम्बंध में सोमवार को अधिसूचना जारी हुई है।
इसके मुताबिक आईएएस अधिकारियों में निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का एमडी नियुक्त किया है।
विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस व विशेष सचिव (गृह व विजिलेंस) के पद पर तब्दील किया गया है।
उनके पास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। करसोग के एसडीएम ओमकांत ठाकुर को मंडी का एसडीएम तैनात किया गया है।
इससे पहले उनके पास मंडी के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार था। राज्य खाद्य आयोग के सचिव वीरेंद्र शर्मा को हिमाचल विवि शिमला का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यभार से एकता काप्टा को भार मुक्त किया गया है।