Himachal: 2 वर्ष पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारी व 4 साल वाले दैनिक भोगी नियमित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण का आदेश जारी किया है। वहीं 30 सितंबर, 2023 तक दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी 30 सितम्बर, 2023 को नियमित होंगे।
बता दें एक अन्य अधिसूचना में 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का दैनिक वेतन भोगी कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मी भी नियमित होंगे। हालांकि सरकार ने इसके लिए 240 दिन नियमित रूप से कार्य करने की शर्त रखी है। इन सभी की तैनाती विभिन्न विभागों में खाली पदों पर की जाएगी।