Loading...

Himachal Assembly Election: अब तक पकड़ा 71.81 लाख का कैश, 6994.23 लीटर बरामद की….

SAPNA THAKUR • 11 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश में जब से आदर्श आचार संहिता लागू हुई है तब से लेकर अभी तक पुलिस और आबकारी विभाग ने लाखों की नकदी सहित अवैध शराब को कब्जे में लिया है। पुलिस और आबकारी विभाग की तरफ से यह कार्यवाही लगातार जारी है। कल प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है ऐसे में आबकारी विभाग सहित पुलिस की टीमें पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है।

अगर बात आदर्श आचार संहिता होने के बाद से अब तक की करें तो इस दौरान बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में 71,81,935 रुपए की नकदी पकड़ी जा चुकी है। विभाग द्वारा 43 मामलों में वाहनों से यह नकदी पकड़ी गई है, जिसे चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड को सौंप दिया गया है।

उधर, आबकारी अधिनियम के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने लाखों मिली लीटर शराब को कब्जे में लिया है। इस दौरान विभाग की टीमों ने वाहनों, घरों, गोदामों और ठेकों में दबिश देकर 6994.23 लीटर अवैध शराब बरामद की है। विभाग द्वारा यह कार्यवाही 45 मामलों में की गई है।