Himachal Assembly Election: जयराम ठाकुर ने परिवार सहित किया मतदान, लोगों से की यह अपील..
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। खास तौर पर जो युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं वह खासे उत्साहित नजर आए। प्रदेश में आज हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 7,881 मतदान केंद्र बनाए हैं जहां पर सुबह से ही मतदाताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
वही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आज परिवार सहित मतदान केंद्र में पहुंचे और उन्होंने वोट डाला। जयराम ठाकुर अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ सिराज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने लोगों से राज्य के विकास के लिए बढ़ चढ़कर वोट करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग अपना वोट शांतिपूर्ण तरीके से डाल रहे हैं।