Loading...

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल के मुख्यमंत्री पर आज होगा फैसला, शिमला में होगी बैठक..

SAPNA THAKUR 9 Dec 2022 Edited 9 Dec 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते रोज कांग्रेस ने 40 सीटों पर कब्जा जमाया जिसके चलते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई है। कांग्रेस की इस शानदार जीत के बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि, प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला भी आज हो जाएगा। आज दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक बैठक करेंगे जिसमें स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की दौड़ में कई दिग्गज नेता है।

राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। उनके बाद पार्टी के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री हैं।

Related Topics: