Himachal Budget 2023: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि, 25 हजार पद भरने की घोषणा
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब 9500 रुपए प्रतिमाह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 6600 रुपए , आंगनबाड़ी सहायिका को 5200 रुपए , आशा वर्कर को 5200, मिड डे मिल वर्करों को 4000, वाटर कैरियर शिक्षा विभाग को 4400 रुपए, जलशक्ति विभाग मल्टीपर्पज वर्कर को 4400 रुपए और पैरा फिटर पंप ऑपरेटर को 6000 रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
दिहाड़ीदार की दिहाड़ी 25 रुपए बढ़ाकर 375 रुपए करने की घोषणा। आउटसोर्स को न्यूनतम 11250 रुपए मिलेंगे। पंचायत चौकीदारों को 7000 रुपए और राजस्व लंबरदार को 3700 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
एसएमसी शिक्षकों को 500 रुपए,आईटी टीचर को 2000 और एसपीओ को 500 रुपए प्रति माह बढ़ोतरी की घोषणा। विधायक ऐच्छिक निधि को 12 लाख रुपए से बढ़ाकर 13 लाख रुपए किया। 25 हजार पद भरने की घोषणा।
मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू होगी
मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा शुरू की जाएगाी। युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न दूतावासो में संपर्क किया जाएगा।
ओवरसीज हिमाचलियों से भी संपर्क कर युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। श्रम एंव रोजगार विभाग इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
53, 413 करोड़ रुपए का बजट पेश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में विधायक क्षेत्र विकास निधि को दो करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.10 करोड़ रुपए करने की घोषणा की।
इस पर विपक्ष के विधायकों ने पिछली किस्त देने को कहा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 53, 413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
