Himachal Budget 2023: किसानों, पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना होगी शुरू, 500 करोड़ की घोषणा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि किसानों, पशुपालकों के लिए हिम गंगा योजना शुरू होगी। इस योजना के लिए 500 करोड़ की घोषणा।
हिमाचल में नशा एवं मादक पदार्थ मुक्त अभियान चलेगा। नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा कानून लाया जाएगा। नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे और मौजूदा प्लांट्स को अपग्रेड किया जाएगा।
गरीब परिवारों के बच्चों के लिए खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए
सीएम सुक्खू ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अनाथ बच्चों के लिए 4000 रुपए जेब खर्च देने की करी घोषणा। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू करने की करी घोषणा।
मनरेगा दिहाड़ी 28 रुपए बढ़ाई
मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी की सब्सिडी की घोषणा। मनरेगा दिहाड़ी मौजूदा 212 रुपये से 240 रुपये करने की घोषणा।
जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी मौजूदा 266 रुपये से 294 रुपये करने की घोषणा। 9 लाख मनरेगा मजदूरों को इससे लाभ मिलेगा। इससे 100 करोड़ का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।
