Himachal Budget 2023: नगर निगम महापौर के मानदेय में पांच हजार की वृद्धि की घोषणा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नगर निकाय के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की। नगर निगम महापौर का मानदेय पांच हजार रुपए बढ़ाकर 20000 रुपए प्रति माह किया गया।
नगर निगम उप महापौर को 15000 रुपये प्रति माह, नगर निगम काउसंलर को 7000 रुपये प्रति माह, अध्यक्ष नगर परिषद को 8500 रुपए प्रति माह, उपाध्यक्ष नगर परिषद को 7000 रुपए प्रति माह, पार्षद नगर परिषद को 3500 रुपये प्रति माह मानेदय दिया जाएगा।
इसके अलावा प्रधान नगर पंचायत को 7000 रुपए प्रति माह, उपप्रधान नगर पंचायत को 5500 रुपए प्रति माह, सदस्य नंगर पंचायत को 3500 रुपए प्रति माह मानेदय दिया जाएगा।
सिंगल विंडो सिस्टम खत्म
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम खत्म होगा। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन खोलेंगे। नई उद्योग नीति लाएंगे।
बेरोजगार युवाओं को 500 रूटों पर ई वाहन के परमिट दिए जाएंगे। हमीरपुर में बस पोर्ट बनाया जाएगा जिस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
