Himachal Budget 2023: पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा
HNN/ शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि अध्यक्ष जिला परिषद 20 हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। उपाध्यक्ष जिला परिषद को 15 हजार हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा।
सदस्य जिला परिषद को 6500 रुपए प्रति माह, अध्यक्ष बीडीसी को 9500 रुपए प्रति माह, उपाध्यक्ष बीडीसी को 7000 रुपए प्रति माह, सदस्य बीडीसी को 6000 रुपए प्रति माह, पंचायत प्रधान को 6000 रुपए प्रति माह, उप प्रधान को 4000 रुपए प्रति माह और सदस्य ग्राम पंचायत को 500 रुपए प्रति बैठक प्रदान किया जाएगा।
ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के लिए 1916 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना शुरू करने की घोषणा
50 हजार के ऋण पर अब लगेगा केवल एक फीसदी ब्याज
जाठिया देवी शिमला में नया शहर बनाया जायेगा
1373 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है
