HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार का पहला वार्षिक बजट 17 मार्च को पेश होगा। बता दें कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। जिसमें प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू और 6 अप्रैल को समापन होने की जानकारी दी है।
सुक्खू सरकार का पहला बजट 17 मार्च को
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को इसका समापन होगा जबकि हिमाचल विधानसभा का बजट 17 मार्च को पेश होगा और 29 मार्च को पारित किया जाएगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
राज्यपाल की सत्र बुलाने की अनुमति के बाद अब इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की बैठकों की अस्थायी रूपरेखा जारी कर दी है। इसके अनुसार 14 मार्च को 11:00 बजे इस सत्र की शुरुआत प्रदेश विधानसभा के किन्हीं पूर्व सदस्यों के देहांत की स्थिति में शोकोद्गार से होगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





