लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Cabinet Meeting: बजट घोषणाओं को मिल सकती है मंजूरी, इन मुद्दों पर भी….

SAPNA THAKUR | 3 अगस्त 2022 at 10:16 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए है ऐसे में कैबिनेट बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। बता दें कि अब हिमाचल कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस कैबिनेट बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से की जा रही घोषणाएं स्वीकृति के लिए आएंगी। इसके अलावा कैबिनेट में विभिन्‍न विभागों में रिक्‍त पड़े पदों को भी भरने पर फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश में नियुक्त 2,555 एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कैजुअल लीव देने का एजेंडा भी जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर किस तरह और कब दिया जाना है, इस बारे में चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से 15 अगस्त को की जाने वाली विभिन्न घोषणाओं पर भी चर्चा हो सकती हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में खोली गई नई पंचायतों में 200 चौकीदारों के पद भरने पर निर्णय लिया जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]