Loading...

Himachal Congress: कांग्रेस ने तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

SAPNA THAKUR 22 Nov 2022 Edited 22 Nov 1 min read

HNN/ शिमला

कांग्रेस ने तीन नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तीनो ही नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं जिसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज की शिकायत पर अधिकृत प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के पूर्व अध्यक्ष टेक चंद, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर व ज़िला कांग्रेसी सचिव राजेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह साल के लिये निष्कासित किया है।

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। खास तौर पर विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का आवंटन होने के बाद कांग्रेस द्वारा लगातार यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस दौरान कई नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों तो कई नेताओं को निर्दलीय चुनाव लड़ने के चलते उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।