प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दी हिमाचल दिवस की बधाई
Himachalnow / शिमला
25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस और गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
शिमला, 24 जनवरी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 25 जनवरी, हिमाचल दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी थी। यह दिन हिमाचल के विकास की गाथा में मील का पत्थर है।
प्रदेशवासियों को आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील
प्रतिभा सिंह ने अपने संदेश में प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे आपसी प्रेमभाव और सौहार्द बनाए रखें और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की भी प्रदेशवासियों को अग्रिम बधाई दी और कहा कि यह दिवस देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
