Himachal Election-2022: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र , पुरानी पेंशन बहाली और युवाओ को….
HNN / शिमला
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई (एम) के बाद आज कांग्रेस ने भी जिला शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में जनता से कई वायदे किए गए हैं। जिसमे मंत्रिमंडल की पहली बैठक में एक लाख सरकारी नौकरियां देने, पुरानी पेंशन बहाली का फैसला लिया जाएगा। जयराम सरकार द्वारा राजनीति आधार पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए किए गए सभी स्थानांतरण रद्द किए जाएंगे।
ग्रामीण इलाकों में सड़कें बनाने के लिए अभी ग्रामीणों को गिफ्ट-डीड बनाकर देना पड़ता है। कांग्रेस की सरकार ग्रामीण सड़कों के लिए भू-अधिग्रहण कानून लागू कर भू-स्वामियों को चार गुना मुआवज़ा देने का प्रावधान करेगी। कांग्रेस सरकार महंगाई से निपटने के लिए लोगों की जेबों में पैसा डालने का कार्य करेगी। जिसमे महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देकर और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देकर लोगों की जेबों में पैसा डालने का प्रयास करेगी।