Himachal Election 2022: हिमाचल में चुनावी हुंकार भरेंगे मोदी, 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य..
HNN/ सोलन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। 5 नवंबर को मोदी का दौरा हिमाचल के सोलन जिला में तय हुआ है जहां वह चुनावी हुंकार भरेंगे। इसके लिए सोलन स्थित ठोडो ग्राउंड सज चुका है और भाजपा ने भी लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। बता दें, नरेंद्र मोदी हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

ऐसे में वह सोलन के ठोडो ग्राउंड में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन, शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे। इस रैली में भाजपा ने 1 लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे।