लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Election Result: प्रदेश में अब तक किसने कहां से मारी बाजी, इस समय कौन चल रहा आगे जानिए…

PRIYANKA THAKUR | 8 दिसंबर 2022 at 3:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। 17 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। अब तक कांग्रेस के सात उम्मीदवार और भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

जिला सिरमौर में शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं। रेणुकाजी सीट से कांग्रेस के विनय कुमार 1030 मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह को हराया। पच्छाद सीट से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है। रीना कश्यप ने 3857 वोटों की लीड से जीत दर्ज की। पांवटा साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से विजयी हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन सीट से अजय सोलंकी ने डॉ राजीव बिंदल को हराकर जीत दर्ज की। रामपुर में 9 राउंड में भाजपा 86 वोट से आगे है। लाहौल स्पीति में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज की है। रवि की जीत के साथ कांग्रेस का खाता भी खुल गया है। तकनीकी शिक्षामंत्री रामलाल मारकंडा की हार हुई है। चिंतपूर्णी से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन बबलू की जीत हुई। वही , दरंग सीट से आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को भाजपा के पूरन चंद ने 1033 वोटों से पटखनी दी है। शिमला की चौपाल विधानसभा सीट पर भाजपा के बलवीर वर्मा ने 5142 वोट से जीत दर्ज की है।

वही , सोलन की नालागढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के एल ठाकुर 13264 वोटों से जीत गए हैं। केएल ठाकुर को 33427 वोट मिले। कांग्रेस के बावा हरदीप को 20163 वोट प्राप्त हुए। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय आशीष शर्मा 12899 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। वर्तमान भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर हार गए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा को 25916 मत मिले हैं। कांग्रेस के डॉ पुष्पेंद्र को 13017 मत मिले हैं। भाजपा के नरेंद्र ठाकुर को 12794 वोट मिले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]