हिमाचल की 22 सदस्यीय हैमर बॉल टीम घोषित, चयनित खिलाड़ियों के नाम जारी
*हिमाचल हैमर बॉल टीम घोषित, 22 खिलाड़ियों को मिला स्थान*
*ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।*
आगामी हैमर बॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम की घोषणा कर दी गई है। हिमाचल हैमर बॉल एसोसिएशन के सचिव जगदीश सहोता ने प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम घोषित की। टीम में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनसे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषित टीम में पारस, करन सिंह, रिजुल, मनीष कुमार, अर्पित, प्रियंशु ठाकुर, आकाश ठाकुर, ऋषभ शर्मा, सूर्यभान राणा, सक्षम सोनी, अंशुमान भारद्वाज, तनमय पठानिया, मयंक चौहान, नुकुल, दक्ष ठाकुर, यश ठाकुर, हर्षित कपिल, अक्षत वासु, अंशुल, विशाल, कपिल और राहुल को स्थान दिया गया है।
टीम की घोषणा के बाद एसोसिएशन के सचिव जगदीश सहोता ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि हिमाचल की टीम प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीम भावना और पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हैमर बॉल खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।